मेरठ 9 दिसंबर (आरएनएस ): रविवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में लोगों की शंका को दूर किया। उन्होंने बताया कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को यह एसआइआर अभियान प्रभावित नहीं करेगा। एसआइआर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डा. वी के सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची अलग होती है। उसका भी वर्तमान में पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उसी मतदाता सूची के माध्यम से कराये जाएंगे। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची अलग है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

