मेरठ 9 दिसंबर (आरएनएस )। नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय अस्पताल के पास बिल्डिंग में जिस्मफरोशी करने वाले विकास त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास त्यागी की गिरफ्तारी एएसपी अंतरिक्ष जैन ने की। नौचंदी में दर्ज मुकदमे की विवेचना एएसपी अंतरिक्ष जैन कर रहे थे। विकास त्यागी पर आरोप था कि अपनी ही बिल्डिंग में जिस्मफरोशी कर रहे थे।
जागृति विहार के रहने वाले विकास त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सम्राट शापिंग माल के अंदर प्रथम और तीसरा फ्लोर खरीद रखा है। प्रथम फ्लोर को फिरोजपुर पंजाब के राजवीर को एक साल से किराये पर दिया हुआ हैं, जबकि तीसरे फ्लोर पर अपनी पाइनो कुलर्स एडवटाइजिंग एजेंसी का आफिस बना रखा है।
सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि राजवीर ने प्रथम फ्लोर पर अफ्फैबले कंप्यूटर सेंटर खोल रखा हैं। कंप्यूटर सेंटर की आड में स्पा सेंटर चला रखा था। उक्त स्पा सेंटर में लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। एएसपी अंतरिक्ष यान ने बताया कि आरोपित विकास त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है जल्दी से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

