खरखौदा, (मेरठ) 9 दिसंबर (आरएनएस )। मेरठ-हापुड़ रोड स्थित नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सर्वर-रिकार्ड रूम में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
लोगों ने जब धुआं उठता देखा और तुरंत प्रबंधन को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही मौखिक रूप से पास के पुलिस थाने में इसकी सूचना दी गई। मौके पर दमकमकर्मी व स्टाफ के कर्मचारी एवं अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कालेज के सर्वर/रिकार्ड रूम में रखी अहम फाइल, कंप्यूटर और रिकॉड्र्स, सर्वर के जलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कार्यालय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा इंतज़ाम और मजबूत करने की बात कही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

