मेरठ 9 दिसंबर (आरएनएस )। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ रमेश कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुपालन में 01 पद डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का चयन किये जाने हेतु दिनांक 10 दिसंबर 2025 को एवं 01 पद असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का चयन किये जाने हेतु दिनांक 11 दिसंबर 2025 को समय दोपहर 01:30 बजे से चयन समिति द्वारा माननीय जिला न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में साक्षात्कार लिया जायेंगा।
उन्होंने सभी सम्बन्धित आवेदकगण/विद्वान अधिवक्तागण से डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के साक्षात्कार हेतु दिनांक 10 दिसंबर 2025 को समय दोपहर 01:30 बजे से पूर्व एंव असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के साक्षात्कार हेतु दिनांक 11 दिसंबर 2025 को समय दोपहर 01:30 बजे से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के कार्यालय मे समस्त प्रपत्रो सहित निर्धारित वेशभूषा में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

