मेरठ 9 दिसंबर (आरएनएस )। थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान इंग्लिश पिस्टल और कारतूस के साथ शूटर को गिरफ्तार किया है।
थाना कंकरखेडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शूटर कार्तिक निवासी ग्राम बटजेवरा थाना कंकरखेडा हाल निवासी थाना टीपी नगर को जगेंठी नाले के पास से नाजायज इंग्लिश पिस्टल व तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी शातिर शूटर है जो कि भाड़े पर हत्या जैसी वारदात को अंजाम देता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

