मेरठ 9 दिसंबर (आरएनएस )। थाना टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना कालोनी में रहने वाले राज मिस्त्री जितेंद्र ने कमरा बंद करके फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक मूल रूप से किठौर थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर का निवासी था।
करीब पंद्रह दिन पहले मलियाना की संजय कॉलोनी में रहने आया था। वह पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि जितेंद्र शराब पीने का आदी था। इस कारण पत्नी सोनी से आए दिन विवाद होता था। सीओ ने बताया कि सुबह को शराब पीने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के चलते जितेंद्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो जितेंद्र फंदे पर लटका हुआ था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

