जौनपुर 9दिसंबर (आरएनएस )। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना वाराणसी रोड पर दिलावरपुर रेलवे फाटक के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।मृतक की पहचान मडिय़ाहूं नगर पंचायत के काजीकोट मोहल्ला निवासी मनोज प्रजापति पुत्र रमाशंकर प्रजापति के रूप में हुई है। मनोज प्रजापति दिलावरपुर स्थित रेलवे फाटक के पास पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। मृतक के भाई विनोद प्रजापति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मडिय़ाहूं कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विनोद प्रजापति ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके भाई मनोज प्रजापति मानसिक रूप से कमजोर थे। मंगलवार सुबह परिजन पंचनामा भरने के लिए मडिय़ाहूं कोतवाली पहुंचे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

