जौनपुर 9 दिसंबर (आरएनएस )। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव के अनुसूचित बस्ती का निवासी एक युवक अपने घर के पड़ोस की एक 18 वर्षीय युवती को चार दिन पूर्व भगा ले गया था।युवती के परिजन के तहरीर पर युवक सहित उसके परिवार के पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।उक्त गांव के अनुसूचित बस्ती की एक महिला ने नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पांच दिसंबर को गांव का एक युवक उसकी 18 वर्षीया पुत्री को भगा ले गया है।तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि युवती को भगाने में युवक के पिता और भाई सहित दो अन्य लोगो ने भी सहयोग किया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि महिला की तहरीर पर सरैयां गांव के अनुसूचित बस्ती के विवेक कुमार उसके भाई और पिता सहित पांच के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले भी युवक द्वारा लड़की के साथ छेडख़ानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुआ था। मोबाइल फोन ट्रेस कर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

