जौनपुर 9 दिसंबर (आरएनएस )। जफराबाद पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली हेरोईन की तस्करी करने के मामले में तीन शातिर अन्र्तजन्पदीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोईन को बरामद किया है। इसकी अन्र्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपया बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया है कि मीडिया को बताया कि मंगलवार को बेलाव घाट पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति जो अवैध हिरोईन की तस्करी के लिए जनपद गाजीपुर से जनपद जौनपुर के लिए एक बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिल से आ रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना जफराबाद पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने हेरोईन तस्कर राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी बड़हरा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर , सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव निवासी बड़हरा थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर व आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान निवासी नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गयें तस्करों के पास से करीब 80 लाख रूपयें अन्र्तराष्ट्रीय किमत के 400 ग्राम नशीली हेरोईन पाउडर, एक डिजीटल तराजू, सात मोबाइल फोन और एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया। पूछताछ की तो उन तीनों ने बताया कि हम लोग जनपद गाजीपुर से हेरोईन खरीदकर लाते हैं और अधिक कीमत पर बेचते हैं। तीनों तस्कर नशीले पाउडर हेरोईन को लेकर गाजीपुर से जौनपुर जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को हेरोईन सप्लाई करते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

