जौनपुर 9 दिसंबर (आरएनएस )। टेक्निकल यूनिवर्सिटी जर्मनी से मैरीक्यूरी फैलोशिप कर रहे डॉ.अमित कुमार मिश्रा का चयन आई आईटी भिलाई में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उनके इस चयन से शुभेच्छुओं में हर्ष व्याप्त है। अमित ने स्नातक व परास्नातक की शिक्षा बीएचयू वाराणसी से हुई है। आईआईटी होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट से, पीएचडी उपाधि व पोस्टडॉक आईआईटी कानपुर से की है। वर्तमान में मैरीक्युरी रिसर्च फैलोशिप जर्मनी से कर रहे हैं। बरगांव निवासी अमित मिश्रा के पिता डॉ. रवि चंद्र मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, चार भाइयों में सबसे छोटे अमित मिश्रा हैं। उनके आवास पर आयोजित समारोह डॉ. अमित मिश्रा के चयन पर लोगो ने खुशी जाहिर की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

