जौनपुर 9 दिसंबर (आरएनएस )। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय में मरीजो में फल वितरित कर मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी परिवार की बहू श्रीमती सोनिया गांधी जी आदर्श भारतीय संस्कृति की सबसे मजबूत मिशाल है, वे कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही एक आदर्श मां और सनातन परम्पराओ के अनुरूप उत्कृष्ट विदुषी महिला के रुप में सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हुई है। उनका सम्पूर्ण जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी विश्व की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रुप में स्थापित है, पूरी दुनिया उन्हें भारत की आदर्श बहू एवं कुशल वैश्विक राजनीतिक की धुरी के रूप में जानती है। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सन्तोष गिरि, महासचिव अरुण शुक्ला, जिला सचिव इरशाद खान, शहनवाज मंजूर, फैयाज हाशमी, शैलेंद्र यादव, प्रेम चंद मौर्य, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

