जौनपुर 9 दिसंबर (आरएनएस ) बदलापुर क्षेत्र के ग्राम लेंदुका निवासी मुन्नू सैनी की सुपुत्री कुमारी ज्योति का विवाह बुधवार को होना सुनिश्चित है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के कारण विवाह में परेशानियां आ रही थी। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा (बदलापुर) द्वारा जन सेवा संकल्प ट्रस्ट ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया । इस पुनीत कार्य से परिवार को अत्यंत राहत मिली है। ग्रामवासियों एवं परिजनों की ओर से विधायक तथा ट्रस्ट परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया है ध्इस अवसर पर जनसेवा संकल्प ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अंकुश सिंह कोषाध्यक्ष योगेश पाण्डेय सदस्य सुरेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

