लखनऊ 9 दिसंबर (आरएनएस ) के जानकीपुरम विस्तार स्थित वशिष्ठ पुरम क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 18 वर्षीय युवती उपासना शील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार, 09 दिसंबर 2025 को प्रकाश में आई जब स्थानीय पुलिस को जरिए उचित माध्यम से सूचना मिली। सूचना मिलते ही भिटौली क्रॉसिंग चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा।जाँच में पता चला कि मृतका उपासना शील वशिष्ठ पुरम, निकट ठाकुर पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम विस्तार की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे से रात 12 बजे के बीच वह सामान्य अवस्था में थी। लेकिन मंगलवार देर सुबह लगभग 11 बजे जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उपासना ने पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा।घटना की जानकारी पर उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उपासना काफी समय से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थी। वह महर्षि यूनिवर्सिटी में बीए साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर से डेथ मेमो प्राप्त कर लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मौत आत्महत्या से हुई।पुलिस अब आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। पुलिस के अनुसार वर्तमान में पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी भी तरह की अराजकता नहीं है।फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि युवती को आत्महत्या जैसे कदम के लिए किन परिस्थितियों ने मजबूर किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

