प्रयागराज 9 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मंगलवार अपराह्न पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में केक काटकर कांग्रेसजनों ने उनके दीर्घायु की कामना की।
कहा कि वह सेवा, संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने स्वहित की अपेक्षा राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना और तमाम झंझावातों के बीच भी न सिद्धांत से पीछे हटी न नीत से और न ही संस्कारों से। विश्व की सशक्त महिलाओं में एक सोनिया में गजब की शालीनता और सौम्यता विद्यमान है। कहा कि सोनिया के रूप में कांग्रेस को एक ऐसे व्यक्तित्व का सशक्त नेतृत्व मिला, समय-समय पर जिसने चुनौतियों का न केवल दृढ़ता से सामना किया बल्कि अपनी दूर दृष्टि से ऐसे सदप्रयास किये जो सामाज की तरक्की के लिए जरूरी है। उनकी सेवा भावना, सादगी, संघर्ष और कर्तव्यपरायणता ने पार्टी में नई ऊर्जा और उम्मीदें प्रदान की हैं । वक्ताओं ने उनसे आगे भी पार्टी और देश को मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया।
कांग्रेसजनों ने बाद में विभिन्न
अस्पतालों में मरीज के बीच फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अफऱोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, अरशद अली, मानस शुक्ला, सरताज मोहम्मद, संतोष मिश्रा, शाहनवाज़ कुरैशी, परवेज़ सिद्दीकी, कामेश्वर सोनकर, मो.नसीम, हबीबुर रहमान गज़ाली, नाज़ खान, सुष्मिता यादव, तबरेज़ अहमद, अहमद उल्ला, अजय श्रीवास्तव, नसरीन बानो, मुख़्तार अहमद, अल्तमश, ज़ाहिद नेता आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

