प्रयागराज 9 दिसंबर (आरएनएस)। खेल के प्रति उत्साह और शहर में जल क्रीड़ा खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ नई दिल्ली के निर्देश के क्रम में प्रयागराज में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले महिलाओं की अस्मिता लीग का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी 13 दिसंबर को बहुप्रतीक्षित अस्मिता लीग कयाकिंग एवं कैनोइंग करेंगे।
उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार और उमंग अग्रवाल, तथा सचिव श्री त्रिभुवन निषाद संयुक्त सचिव प्रशांत श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रूप से महापौर से मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। एसोसिएशन का लक्ष्य इस लीग के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और प्रयागराज में कयाकिंग एवं कैनोइंग की लोकप्रियता बढ़ाना है।
इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करने वाले पदाधिकारियों में गुलाब चंद्र, संजय श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज कुमार, अशोक कुमार आदि सदस्य शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

