प्रयागराज 9 दिसंबर (आरएनएस)। प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर प्रयागराज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।
सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बदमाशों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्ड मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल थे। इसी मामले में सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह टीम के साथ सिविल लाइंस जीबी रोड निवासी अरमान, खुल्दाबाद के चकनिरतुल निवासी गुड्डू मुस्लिम और पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साबिर के घर पहुंची। डुगडुगी बजवाकर न्यायालय के आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया गया। इस दौरान भीड़ जुटी रही।कुमार सिंह टीम के साथ सिविल लाइंस जीबी रोड निवासी अरमान, खुल्दाबाद के चकनिरतुल निवासी गुड्डू मुस्लिम और पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साबिर के घर पहुंची। डुगडुगी बजवाकर न्यायालय के आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया गया। इस दौरान भीड़ जुटी रही।
एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्ड मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अगले एक महीने के भीतर अगर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो सभी के मकानों की कुर्की की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

