प्रयागराज 9 दिसंबर (आरएनएस)। प्रयागराज के अति महत्वपूर्ण मंसूराबाद -आनापुर मार्ग जिस पर प्रतिदिन हजारों छात्रों के अलावा लाखों लोग सफर करते हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की दूरदर्शिता के चलते यह सड़क वर्षों से गढ्डों में तब्दील हो गई है। अब यह पता ही नहीं चलता कि सड़क है या सड़क में गड्ढा। सड़क निर्माण को लेकर आज अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता सियाराम सरोज की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की।
ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता बलराम सिंह ने बताया कि आनापुर मंसूराबाद मार्ग लगभग कई वर्षों से पूरी तरीके से गढ्डों में तब्दील हो गया है। जिसके चलते यहां आए दिन दुर्घटना हुआ करती है। अधिशासी अभियंता ने ज्ञापन लेकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अधिवक्ता शेखर शुक्ला, सुनील दुबे, उमेशपाल, नीरज मिश्रा सहित अन्य रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

