सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 9 दिसंबर (आरएनएस)। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब को एक तरफा मुकाबले में 143 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं विजेता टीम के मो. न्युफैज़ की घातक गेंदबाजी ( 4.2 – 0 – 15 – 5 ) व श्रेयम त्रिपाठी (4 – 0 – 25 – 5 )कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
मंगलवार को मिलिनियम मैदान पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 34.3 ओवर में 191 रन ( जैल कुमार 32 नाबाद, मो. आसिफ 23, सक्षम सिंह 19 रन, आरव राजपाल 3/41, आयुष 2/26, शाश्वत यादव 2/36 ) पर बनाए। जवाब में पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 8.2 ओवर में महज 48 रन ( मो. न्युफैज़ 5/14, श्रेयम त्रिपाठी 5/25 ) पर बिखर गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

