चित्रकूट 9 दिसंबर (आरएनएस)। नवंबर माह में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण में जनपद की मऊ तहसील ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। कुल 350 तहसीलों में से मऊ तहसील द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऐसा ही प्रदर्शन बनाए रखने को कहा है।
आईजीआरएस निस्तरण में मऊ तहसील के प्रदेश में प्रथम स्थान पर प्राप्त रहने के साथ ही, मानिकपुर तहसील 42वें स्थान पर, राजापुर तहसील 74वें स्थान पर और कर्वी तहसील 89वें स्थान पर रही। मऊ तहसील को यह सफलता उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राम ऋषि रमन के उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी निगरानी के कारण मिली है। उनके प्रयासों की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। एसडीएम के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पोर्टल या आईजीआरएस पर कोई भी आवेदन प्राप्त होने पर, प्रशासनिक टीम मौके पर जाकर उसका निस्तारण सुनिश्चित करती हैं। इसके साथ ही एसडीएम की मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण कराते है। उनके इसी प्रयास से मऊ तहसील ने आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश की 350 तहसीलों में से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मऊ तहसील के प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करने को कहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

