चित्रकूट 9 दिसंबर (आरएनएस)। जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय द्वारा बताया गया कि मुख्यालय के निर्देश के अनुपालन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीआरडी स्थापना दिवस की तैयारी राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम सोनेपुर में प्रारंभ हो चुकी है। पीआरडी की 3 टोलियों के कुल 66 स्वयं सेवकों का सात दिवस प्रशिक्षण 11 दिसम्बर तक चलेगा। जिसका समापन 11 दिसम्बर को मुख्य अतिथि द्वारा परेड सलामी के उपरांत किया जाएगा। जिसके प्रशिक्षण हेतु क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदय भान और अखण्ड प्रताप की ड्यूटी लगाई गई साथ ही परेड प्रशिक्षण हेतु पुलिस से आई.टी.आई. मांगे गए है। जिसमें पीआरडी स्वयं सेवकों को वर्दी, रिहर्सल, ड्रिल,यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। स्थापना दिवस के परेड में जो भी टोली प्रथम स्थान में आएगी उसे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

