चित्रकूट 9 दिसंबर (आरएनएस)। दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट एवं चित्रकूट स्पोट्र्स क्लब कर्वी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्पोट्र्स स्टेडियम कर्वी में चल रहे चित्रकूट चैलेंज कप में मंगलवार को पूल बी के दूसरे मैच में राजस्थान की धौलपुर एवं उत्तर प्रदेश की ललितपुर के मध्य मुकाबला खेला गया।
मैच के पूर्व मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा हीरो मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मोहित मिश्रा, अभय मिश्रा, दीपक तिवारी, गोविंद द्विवेदी आदि ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर धौलपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललितपुर की टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ललितपुर की ओर से मंजुल ने 38, अनुभव ने 27, अतुल ने 19 रनों का योगदान दिया। धौलपुर की ओर से हर्ष को 3, जबकि आदित्य, प्रियांश राठी और सोमनाथ को 2-2 सफलताएं प्राप्त हुई। धौलपुर की टीम ललितपुर की कसी हुई गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के कारण 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी एवं 16 रनों से मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। धौलपुर की ओर से प्रियांश राठी ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। ललितपुर के अनुभव ने 4 ओवर में केवल 10 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए जबकि रेहान को तीन एवं अतुल और गौरव को एक-एक सफलता प्राप्त हुई। आज के मैच के अंपायर सौरभ त्रिपाठी एवं आशुतोष मिश्र, कमेंटेटर सर्वेश निगम स्कोरर शशिभूषण सिंह रहे। मैच को सफल बनाने में राजकुमार निषाद, महेश प्रजापति, रमाकांत कुशवाहा, संतोष धुरिया, राहुल धुरिया, राजकुमार प्रजापति, कमरुल इस्लाम, अशोक सेन आदि का योगदान सराहनीय रहा। आज दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की जबलपुर का मुकाबला उत्तर प्रदेश की ललितपुर के मध्य खेला जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

