बालोद, 09 दिसम्बर (आरएनएस)। पशु तस्करी के शक में तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के भरदा पेवरों मार्ग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धमतरी के रहने वाले तीन युवक वैध दस्तावेजों के साथ छह मवेशियों को छोटा हाथी वाहन में भरकर करहीभदर मवेशी बाजार बेचने के लिए जा रहे थे। रात लगभग 11:15 बजे भरदा–पेवरों मार्ग पर अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद भीड़ ने बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से तीनों व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवकों को गंभीर चोटें आई है, घायल सभी व्यक्तियों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

