आजमगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु विशेष अभियान,08 बाल श्रमिक मुक्त, सेवायोजकों को नोटिस जारी, सोमवार को निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. के पर्यवेक्षण में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बन्धुआ मजदूरी से मुक्ति हेतु विशेष अभियान चलाया गया।संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ब्रह्मस्थान, करतालपुर, पहाड़पुर, तकिया व चौक बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें कुल 08 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए।मौके पर,बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई।प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए भविष्य में बालश्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई।दुकानदारों/जनसामान्य को बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया।सार्वजनिक स्थानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट, बेकरी, ऑटोमोबाइल/गैराज आदि पर बालश्रम निषेधक सूचना पोस्टर चस्पा किए गए।लोगों को 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 जैसे शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

