आजमगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग पीडि़ता को बहला,फुसलाकर भगा ले जाने व यौन उत्पीडऩ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वादी द्वारा थाना कप्तानगंज पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पीडि़ता को गांव का ही मोली उर्फ रामसुन्दर निषाद बहला–फुसलाकर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पीडि़ता बरामद कर ली गई तथा उसके बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर धारा 64 बीएनएस व 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 विजय सिंह गौड़ द्वारा की जा रही है। सोमवार को उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराह का0 अखिलेश कुमार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मोली उर्फ रामसुन्दर निषाद पुत्र गोविन्द निषाद निवासी तमरूआँ थाना कप्तानगंज को तमरूआँ पुलिया के पास से सुबह 11:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

