आज़मगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)मोबाइल व पैसा छीनने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद, वादी अजीत कुमार निवासी सिद्धिकपुर, थाना सरायख्वाजा (जौनपुर) ने सूचना दी कि दिनांक 07.12.2025 को रात लगभग 8:30 बजे कोदहरा चौराहे पर पता पूछने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पास से एण्ड्रॉयड फोन ङ्कढ्ढङ्कह्र ङ्ग18 व 1000 रुपये छीनकर प्लेटिना जैसी बाइक से फरार हो गए।उक्त सूचना पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 304 क्चहृस् पंजीकृत किया गया।सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तम्मरपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास से निम्न अभियुक्तों को समय 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया. मोहम्मद ग़ालिब पुत्र नियाज़ अहमद, अब्दुल्ला अंसारी पुत्र ऐनुलहक
(दोनों निवासी ग्राम बरौना, थाना बरदह, आज़मगढ़)
जामा तलाशी में छिना गया मोबाइल एवं नगदी बरामद होने पर अभियुक्तों का नाम मुकदमे में प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) क्चहृस् की वृद्धि की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

