आज़मगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, को उ0नि0 आशुतोष मौर्य मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बसौधा पोखरा के पास एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।सूचना के आधार पर दबिश देकर अमित यादव पुत्र स्व0 सन्त विजय यादव, निवासी सलारपुर को हिरासत में लिया गया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 524/2025, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

