आज़मगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)लालगंज व मार्टिनगंज में विशेष टीका उत्सव अभियान–2025 के तहत जनपद में प्रतिरक्षण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘टीका उत्सव रथÓ को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए. अज़ीज़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लालगंज व मार्टीनगंज ब्लॉक के गांवों में घूमकर टीकाकरण से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. उमा शरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र, डीपीएम, एआरओ, यूनिसेफ, गावी ्रष्ठक्र्र, यूएनडीपी प्रतिनिधि, जिला जागरूकता समन्वयक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।टीका उत्सव रथ को टीकाकरण संदेशों वाले बैनर, माइक और स्पीकर से सजाया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़ीरो डोज़ बच्चों तथा ङ्क्रक्च—यानी अधूरा टीकाकरण वाले बच्चों को खोजकर उन्हें समय से टीकाकरण से जोडऩा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य समुदाय में प्रतिरक्षण के महत्व को और मजबूत बनाना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा में निरंतर प्रगति करना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

