आज़मगढ़ 9 दिसंबर(आर एन एस)जनपद के सरायमीर थाना अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चल रही कार्रवाई में सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग को बहला–फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी राहुल, निवासी जाफरपुर (थाना सिधारी) को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। 01 नवंबर 2025 को दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 440/2025 में पहले नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था। विवेचना में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 87, 65(1) क्चहृस् तथा 3/4 क्कह्रष्टस्ह्र ्रष्ह्ल की बढ़ोत्तरी की।
08 दिसंबर को नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी के बाद आरोपी की पहचान हुई थी।
उपनिरीक्षक नीरज गौड़ को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मंजीरपट्टी मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे 12:45 बजे दबोच लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

