सुलतानपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। आज दिनांक 10 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर न्याय पंचायत बांसी मण्डल के द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में हिन्दुओं ने उपस्थित होकर भारत माता के उद्घोष से प्रांगण को गूंजायमान कर दिया ।
मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत आशुतोष जी, विशिष्ठ अतिथि हनुमान गुप्ता, संगीता देवी, मण्डल अध्यक्ष इंद्र पाल सिंह जी, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, दीपक जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में अनिल जी क्षेत्र प्रचारक उपस्थित रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में हिन्दुओं को ऊँच-नीच, जात-पात से उपर उठकर संगठित होने की बात कही उन्होने कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति जो कि किसी भी जात-धर्म- मजहब- पेत का हो वह हिन्दू है। कार्यक्रम का संचालन राजवीर श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुपेश सिंह, विभाग कार्यवाहक नवीन जी, जिला प्रचारक आशीष जी, कान्ति सिंह, कमलेन्द्र सिंह पिन्टू, हनुमान शर्मा जी, राघवेन्द्र पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, संजय यादव, प्रवीन अग्रवाल जी, आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

