सुलतानपुर 10 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को योगी सरकार द्वारा गृह जनपद, मूल विद्यालय तथा महिलाओं को ससुराल के जनपद में सेवा का मौका, ट्रांसफर का शासनादेश आफ्लाइन पूर्ण करने का जारी कर दिया, जिसके क्रम में प्रथम चरण में आवेदन लिया जायेगा मूल विद्यालय में रहने वालो को कोई दिक्कत नहीं है शेष प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी यह प्रक्रिया शिक्षा मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है ।
इसकी मांग प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन द्वारा काफी समय से की जा रही थी. अब शासनादेश जारी होने पर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय, महामंत्री पवन कुमार, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे,अवधेश तिवारी, संपूर्णानंद पाण्डेय, प्रांजली श्रीवास्तव, राम अवतार वर्मा, शैलेंद्र सिंह, रईस अहमद, अवधेश पाण्डेय, धनंजय यादव, करुणा शंकर पाण्डेय, राजदेव यादव, रीता दूबे, शीतला दूबे, संतराम पाल, अर्धेन्दु सिंह उदय प्रताप पाण्डेय सहित समस्त जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया और सभी ब्लॉक अध्यक्षो व ब्लॉक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने बीआरसी कार्यालयों पर उपस्थित रहकर मूल विद्यालय वापसी, महिलाओं को ससुराल में वापसी का आवेदन करवाने, फार्म सम्मिलित करवाने की प्रक्रिया पूर्ण करवाने में सहयोग प्रदान करेंगे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

