कादीपुर/सुलतानपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। छोटे से गांव मोहम्मदाबाद के श्रवण मिश्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। श्रवण का चयन 1एसपीएल टी-10 सीजन 3 में दिल्ली सुपर हीरो टीम के लिए हुआ है। टीम के ओनर अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदते हुए बड़े मंच पर अवसर प्रदान किया है।
श्रवण मिश्र इससे पहले दुबई कैपिटल टीम के रिज़र्व खिलाड़ी रह चुके हैं और टीम के नेट बॉलर के रूप में भी उन्होंने अपनी उत्कृष्ट क्षमता दिखाई है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसी वर्ष दुबई में हुए एशिया कप एवं चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को प्रैक्टिस कराई, जिसमें टीम विजयी रही। उनकी इस उपलब्धि से गांव से लेकर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मंगला प्रसाद तिवारी, सुनील पांडेय, डॉ. श्रवण मिश्र, राजमणि वर्मा, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार प्रधान सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। लोगों का कहना है कि श्रवण का यह चयन क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा देगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

