सुल्तानपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से बल्दीराय विकास खंड की बहुरांवा बाजार में सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जनपद सुल्तानपुर में नाबार्ड के द्वारा व्यापक स्तर पर सहकारिता से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, आज का कार्यक्रम कई मायनों में खास था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर गौरव पांडे ने ठंड में पशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से चर्चा की। पशुओं के आहार प्रबंधन ,टीकाकरण तथा प्री और पोस्ट मानसून टीकाकरण के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिनव द्विवेदी ने कहा कि सहकारिता से सामाजिक और आर्थिक विकास में मूल मंत्र का कार्य करता है कठिन से कठिन कार्य सहकारिता से सरल हो जाता है । डीडीएम नाबार्ड ने नाबार्ड द्वारा संचालित परियोजनाओं तथा सहकारी समितियों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत किया जा रहा है इसके लिए भारत सरकार ने ठोस कदम उठाया है। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता राजेश द्विवेदी सहित दर्जनभर विद्वानों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्र नाथ पांडे ने किया। चंद्र शेखर उपाध्याय ,कृष्ण कांत तिवारी, राम करन शुक्ला, लल्लन सिंह ,सचिन पांडे ,आलोक यादव, राज कुमार तिवारी, अनिल कुमार मौर्य सहित सैकड़ों को संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

