मेरठ 10 दिसंबर (आरएनएस )। रोहटा थानाक्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी जयमाला ने बताया कि चार दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान काल आई। कालर ने खुद को रिलायंस कंपनी का कर्मचारी बताया। अपनी कंपनी नोएडा में बताते हुए महिला को 1.20 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। महिला ने उसके बताए खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद उसने लोन के बारे में कालर के मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद आया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

