मेरठ 10 दिसंबर (आरएनएस )। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में एक साथ तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अतिथि 2025Ó, भारतीय कला संस्कृति एवं धर्म पर अतिथि व्याख्यान तथा एनीमेशन विभाग द्वारा कॉमिक कॉन इंडिया का शैक्षणिक भ्रमण शामिल रहा। इन आयोजनों ने विश्वविद्यालय परिसर को ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता एवं अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता की ऊर्जा से भर दिया।विश्वविद्यालय के भिकाजी कामा सुभारती कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट में आज दो दिवसीय दसवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘अतिथि 2025Ó का शुभारंभ हुआ, जिसका विषय पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में उन्नत प्रौद्योगिकियाँ एवं नवाचार है।
इस भव्य सम्मेलन का आयोजन भिकाजी कामा सुभारती कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा आईएचएम देहरादून के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के प्रसिद्ध शेफ केविन डूथेल, कार्यकारी शेफ, लाओपेरा नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा कि आतिथ्य उद्योग में नवाचार का अत्यधिक महत्त्व है। उन्होंने व्यंजन जैसे केक, पेस्ट्री और मिठाइयों में नवाचार तथा भारतीय खाद्य संस्कृति की विविधता को आगे बढ़ाने की दिशा में छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत में होटल प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं और पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने सुभारती होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आट्र्स एंड फैशन डिज़ाइन द्वारा भारतीय कला संस्कृति और धर्म विषय पर एक ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा ने अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तो वहीं अकादमिक समन्वयक डॉ. वंदना तोमर ने पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. वंदना तोमर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ. पवनेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार, डॉ. सनी शर्मा, लक्ष्य कुमार और लकी त्यागी मौजूद रहे।वहीं, विश्वविद्यालय के एनीमेशन विभाग द्वारा कॉमिक कॉन इंडिया का एक रोमांचक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। छात्रों ने कॉमिक्स, एनीमेशन, कॉस्प्ले, गेमिंग और पॉप कल्चर की दुनिया को नजदीक से अनुभव किया। उन्होंने क्रिएटर्स से संवाद किया, विभिन्न पैनल चर्चाओं, कार्यशालाओं और डेमो सत्रों में हिस्सा लिया तथा कैरेक्टर डिज़ाइन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और ग्राफिक आर्ट से सम्बंधित नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

