जौनपुर 10 दिसंबर (आरएनएस ) । जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार दो सगे भाई प्रकाश ग्लोबल स्कूल बस नंबर जफराबाद सामने से टक्कर हो गई जिसमें बाइक चला रहा 22 वर्षीय अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका छोटा भाई 17 वर्षीय सूरज यादव की मौके पर मौत हो गई। बताते है कि दोनों भाई अपने घर ग्राम दौलतपुर थाना पूराकलंदर अयोध्या से किसी काम से सुबह अपने घर से निकले थे जैसे ही वह हाईवे से सटे हुए बाईपास जो जफराबाद रोड पर पहुंचे सामने टक्कर हो गई । हादसे में अरुण यादव की हालत गंभीर बनी हुई है । उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है सूरज यादव की मौके पर मौत हो गई । सूरज यादव कक्षा 9 का छात्र था यह चार भाई थे जिसमें सूरज सबसे छोटा बेटा था मौत खबर सुनते ही पिता का रो रो के बुरा हाल हो गया है जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

