जौनपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में स्नातक निर्वाचन मतदाता समीक्षा को लेकर दो बैठक हुई। पहली बैठक मै मण्डल प्रभारी की दूसरी सभी मोर्चा के अध्यक्ष और उनकी टीम को लेकर बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा निर्वाचन फॉर्म भरने की जिम्मेदारी है, जिससे कार्यकर्ता के कार्यों की पहचान भी होती है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निर्वाचन फॉर्म के आवेदनों की जानकारी ली कि किसने कितने फॉर्म अभी तक जमा किए हैं, जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म भरकर जमा नहीं किया वह शीघ्र जमा करवाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पंजीकरण अभियान में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसलिए सभी कार्यकर्ता तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ें। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करने पर भी जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, अवधेश यादव, धन्नजय सिंह, आमोद सिंह, अर्चना शुक्ला, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

