जौनपुर 10 दिसंबर (आरएनएस ) । करंजाकला सम्मानजनक वाहन भत्ता प्राप्त करने हेतु सत्याग्रह आंदोलन के तृतीय चरण में सभी सचिव यंत्र चालित वाहन का प्रयोग नहीं किया गया । सचिव सत्याग्रह आंदोलन में सविनय अवज्ञा के तहत यंत्र रहित वाहनों से यात्रा किए विभागीय कार्य का निष्पादन सुनिश्चित किया
तृतीय चरण का आज प्रथम दिन था अत: सभी लोग अपने कार्यक्षेत्र या विकासखंड स्तर पर हो रही बैठकों में साइकिल आदि से ही पहुंच कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया । आपकी तस्वीर स्थिर एवं वीडियो दोनों माध्यम से किये तथा अपराह्न में विकासखंड जनपद के संगठन इकाइयों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति के साथ फोटो भी मीडिया को प्रेषित करें। इस मौके पर मुख्य रूप से नागेन्द्र यादव, अमित सोनकर, नवनीत सिंह, अश्वनी सिंह अवधेश यादव प्रमोद यादव, संजीव मौर्या, मुकेश मौर्या, विश्राम बिन्द, अमित अस्थाना आदि लोग उपस्थित रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

