जौनपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रास्ता बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गांव के तीर्थराज दुबे एवं उनके परिवारजन उस 10 फीट की गली को ईंटों से पाटकर बंद कर रहे थे, जो पवन दुबे के आवागमन के लिए छोड़ी गई थी। जब पवन दुबे ने इसका विरोध किया, तो बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुँची। विरोध करने पर तीर्थराज दुबे के पक्ष के करीब आधा दर्जन पुरुष-महिलाओं ने अचानक ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से पवन दुबे व उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पवन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पथराव के दौरान तीर्थराज दुबे को भी चोटें आईं, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।मामले की वीडियो बना रही पवन दुबे की पत्नी प्रियंका दुबे का मोबाइल फोन हमलावरों ने छीन लिया। प्रियंका ने बताया कि दबंग पक्ष लगातार धमकी दे रहा था और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

