जौनपुर 10 दिसंबर (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में साइबर सिक्योरिटी आधारित नये वोकेशनल कोर्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के आधुनिक आयामों, डिजिटल जोखिमों और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन सीथ्रीआई हब, आईआईटी कानपुर तथा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता सीथ्रीआई हब, आईआईटी कानपुर के डॉ. आनंद हांडा ने साइबर सिक्योरिटी के बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि साइबर सिक्योरिटी वोकेशनल कोर्स को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर से नियमित रूप से लागू करने का प्रस्ताव है। उन्होंने इस पहल को ‘डिजिटल भारतÓ के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, प्रो मनोज मिश्र,प्रो राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. विक्रांत भटेजा, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो देवराज सिंह, प्रो गिरिधर मिश्र, डा प्रमोद कुमार सहित प्राचार्य गण, अनेक शिक्षकगण रहे। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे तथा इंटरैक्टिव सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

