कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस) मंडलायुक्त सभागार, कार्यालय आयुक्त, गोरखपुर में कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कसाडा की 20 वीं बोर्ड की बैठक में बुद्धा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लिंग्विस्टिक स्कूल, रिसोर्ट सिटी सहित कई विकास परक कार्यों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में सर्व प्रथम बीते 06 फरवरी 2025 की बैठक की पुष्टि की गयी। साथ ही 19 वीं बैठक की अनुपालन आख्या अध्यक्ष कसाडा कमिश्नर के सामने प्रस्तुत किया गया। अनुपालन आख्या के क्रम में कसया- देवरिया मार्ग, रामाभार मोड़ पर पूर्व से स्वीकृत प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य को कसया-देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण होने के कारण नये डिजाईन से बनाये जाने तथा उसका डी0पी0आर0 तैयार किये जाने का निर्णय लिया गया। कसाडा क्षेत्र में 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि का लैण्ड बैंक तैयार किया जाना। लागू महायोजना-2021 में सम्मिलित ग्रामों के सजरा मानचित्र को सुपर इम्पोज़ कराया जाना जैसे निर्णय शामिल रहे। साथ ही भारत सरकार की अमृत-2.0 योजना के अन्तर्गत कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महायोजना तैयार किये जाने हेतु स्वीकृत है। जिसमें अग्रेतर कार्यवाही हेतु मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक उ0प्र0 लखनऊ को नामित किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अवगत कराया कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भू-उपयोग, स्वामित्व मैत्रेय परि योजना, संस्कृति विभाग अंकित है। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम भूमि के हस्तान्तरण के उपरान्त ही भू-उपयोग परिवर्तन किया जाना अपेक्षित है। नए प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को अंगीकार किये जाने हेतु से बोर्ड अवगत हुआ। जिसमें पूर्व में ही परि चालन पद्धति द्वारा बीते 07 अगस्त को स्वीकृति प्रदान की गयी थी। साथ ही शासन द्वारा पूर्व से निर्गत शासनादेशों एवं उपविधियों को भी सर्वसम्मति से अंगीकार किये जाने का निर्णय लिया गया। मैत्रेय परि योजना से पर्यटन विभाग को प्राप्त 50.00 एकड़ भूमि का भू-उपयोग सार्वजनिक सुविधायें किये जाने हेतु निदेशक, पर्यटन निदेशालय, उ0प्र0 के पत्र में निर्णय लिया गया कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भांति संबधित भूमि का स्वामित्व संस्कृति विभाग से पर्यटन विभाग को प्राप्त होने के उपरांत भू- उपयोग मैत्रेय परियोजना से सार्वजानिक सुविधाएं करने के संबध में संस्तुति शासन को भेज दी जाय। लैंड पूलिंग स्कीम के अन्तर्गत सुनियोजित शहर विकास के संबंध में प्राधिकरण बोर्ड द्वारा उक्त नीति के अन्तर्गत सार्वजनिक सूचना प्रकाशित किये जाने तथा सम्पूर्ण परियोजना का कैलकुलेशन कर चिन्हित भूमि के मानचित्र के साथ प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण बोर्ड द्वारा बैलेन्स सीट भी प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। प्राधिकरण द्वारा बुद्धा आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेन्टर विकसित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार “विकसित उत्तर प्रदेश तथा वन ट्रिलीयन डॉलर इकॉनमी” के विजन के दृष्टिगत कुशीनगर में बौद्ध धर्म और भगवान बुद्ध से संबंधित कलाकृतियों को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित के उद्देश्य से प्रस्तुत प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गयी तथा लैण्ड पुलिंग योजनान्तर्गत भूमि प्राप्त किये जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी। परियोजना का विधिवत कैलकुलेशन तथा भू-चित्र, ड्राइंग, डिजाईन प्रस्तुत किये जाने हेतु जिलाधिकारी, सी0ई0ओ0, कसाडा कुशीनगर को नामित किया गया। साथ ही कुशीनगर में बढ़ते बुद्धिस्ट पर्यटन के दृष्टिगत लिंगविस्टिक स्कूल बनाये जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिस पर विचारोपरान्त प्राधिकरण बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी तथा लैण्ड पुलिंग योजनान्तर्गत भूमि प्राप्त किये जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी। परियोजना का विधिवत कैलकुलेशन तथा भू-चित्र, ड्राइंग/डिजाईन प्रस्तुत किये जाने हेतु जिलाधिकारी, सी0ई0ओ0, कसाडा, कुशीनगर को नामित किया गया। इसके अतिरिक्त कुशीनगर को डेस्टिनेशन वेंडिंग हब बनाने के उद्देश्य से लैंण्ड पुलिग/पीपीपी मोड से रिसोर्ट सिटी बनाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति भी दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत पीपीपी मोड के माध्यम से एयरपोर्ट के आसपास कियास्क, वेंण्डिंग जोन, पर्यटन संबंधित एक्टिविटी जोन विकसित किये जाने हेतु उपलब्ध भूमि पर भू-उपयोग अनुसार कार्य किये जाने पर सहमती प्राप्त की गई। अन्य कई महत्व पूर्ण प्रस्तावों में प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित परि योजनाओं का डी0पी0आर, ड्राइंग, डिजाइन तैयार किये जाने हेतु आर्किटेक्ट एम्पनेल्मेंट, विधिक परामर्श हेतु विधिक सलाहकार के इम्पैनेल्मेंण्ट हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही प्राधिकरण के विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु एक अदद वाहन आउटसोर्स पर प्राधिकरण बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से नियमानुसार एक वाहन सम्बद्ध किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

