—- नयी दिशा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा विकास खण्ड के चुरामन छपरा गाँव में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने स्वर्गीय दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की भावना से प्रेरित उनकी स्मृति में पौधरोपण किया।
पुण्यात्मा के छोटे भाई सुशील मिश्र ने कहा कि भैया ने परिवार के सभी सदस्यों को एक सूत्र में बाँधकर रखा और आज भी हम उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। नौकरी के कारण अधिकांश सदस्य बाहर रहते हैं। परंतु सुख-दुख में पूरा परिवार एकजुट रहता है। पुण्यात्मा के पुत्र आनंद मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिताजी की समाजसेवा में गहरी रुचि रही। उनका आशीर्वाद हम सभी पर यूँ ही बना रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, डॉ. रागिनी मिश्रा, नेबुलाल, नथुनी, वीरेंद्र, सुनील, दानी तथा संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

