—- एसडीएम ने युवक से बातचीत कर दिलाया कार्रवाई का भरोसा, तब जाकर नीचे उतरा युवक।
कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। पत्नी की विदाई कराने को लेकर कृष्णा पुत्र मनोज बैठा तमकुहीराज मजार के पीछे स्थित टावर पर चढ गया। लगभग 120 फीट ऊंचे टावर पर चढे युवक को देख वहा भारी संख्या मे लोगो की भीड इक_ा हो गयी और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। उक्त मामला सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र का है।
टावर पर चढे कृष्णा का आरोप है कि वह धोबी जाति का है। जबकि उसकी पत्नी गोंड समुदाय से है। ससुराल वाले जाति का हवाला देकर विदाई करने से इंकार कर रहे है। कृष्णा का कहना है कि उसकी सांस उसकी पत्नी बसंती देवी को कही दुसरे जगह पहुचा दी है जिसकी शिकायत उसने थाने से लगायत एसडीएम से की लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नही किया। थक हारकर वह पत्नी की विदाई कराने के लिए वह टावर पर चढा है। इधर युवक के टावर पर चढने की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने कृष्णा को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारने का बहुत प्रयास किया किन्तु सफलता नही मिली। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। इसी दरम्यान सूचना मिलने पर तमकुहीराज उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा भी मौके पर पहुच गयी। उन्होंने भी युवक को समझने का प्रयास किया किन्तु जब युवक विदाई कराने के जिद पर अडिग रहा तो एसडीएम ने मोबाइल के जरिए कृष्णा से बाचचीत की और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए कृष्णा को नीचे उतरने के लिए आग्रह किया तब जाकर कृष्णा टावर से नीचे उतरा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

