कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा विकास खण्ड के यूपीएस भठही राजा गांव की छात्रा शिवांगी ने राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता मे सम्मिलित 75 छात्र छात्राओं को पछाड़ते हुए प्रथम चक्र में 35 अंक में 34 और दूसरे राउंड में 25 अंक में 24 अंक प्राप्त किया। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा नामित पैनल द्वारा ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त ब्लाक हाटा में अपनी योग्यता का परचम लहराया है ।
गौरतलब हो कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। जिसमें न्याय पंचायत स्तरीय, ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय के बाद प्रदेश चैंपियनशिप आयोजित किया जाता है। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लाक में प्रथम-शिवांगी यूपीएस भठही राजा, आयुष यूपीएस बतरौली, अंश यूपीएस खजहवा, प्रियंका यूपीएस अहिरौली, तुलादास और सोनम यूपीएस धूसी ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। शिवांगी को ब्लाक विजेता बनने पर विद्यालय परिवार, गांव वासियों, जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का नाम रोशन करने पर प्रधानाध्यापक राजीव नयन द्विवेदी, प्रवीण राव, अमित कुमार सिंह, वीरेंद्र, तेज प्रताप, राकेश कुमार, शमशीरा, रमावती, चंद्रशेखर विभाग प्रमुख आर एस एस कुशीनगर देवरिया, आरजू राव ब्लाक प्रमुख हाटा, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, ममता मनी प्राचार्य, सीमा त्रिपाठी प्रोफेसर, कालिन्दी त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय पूर्व प्राचार्य, हरिओम, बीईओ हाटा अखिलेश कुमार सिंह,अमितेश कुमार, विजय पाल राम त्रिपाठी, बी ई ओ अशोक यादव, डॉक्टर विनोद राय सचिव माध्यमिक शिक्षा वाराणसी, बीएसए राम जियावन मौर्य ने बधाई और शुभकामनाएं दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

