कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0224/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से संबंधित 25000/- रुपए के वांछित इनामिया अभियुक्त शाह आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी अहिरौली दुबौली तकिया टोला थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 224/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कसया जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 0995/2023 धारा 307 भा0द0वि0 3/5्र/8 गोवध निवारण व 11 पशु0नि0अधि0 व 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना कसया कुशीनगर, मु0अ0सं0 0344/2016 धारा 3/5्र/8 गोवध निवारण अधि0 थाना कसया जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 0156/2019 धारा 3/5्र/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु0नि0अधि0 थाना तरया सुजान कुशीनगर, मु0अ0सं0 0157/2019 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना तरयासुजान कुशीनगर शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त पर (25000/- रुपए का इनामिया शाह आलम पुत्र मुख्तार आलम निवासी अहिरौली दुबौली तकिया टोला थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार 30 वर्ष का निवासी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

