कुशीनगर, 10 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद को खड्डा विकास खण्ड परिसर में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यागजनों के लिए वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि खड्?डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने 110 दिव्यांगजनों में ट्राई साईकिल, 10 स्मार्ट केन वितरित किया। साथ ही विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पाण्डेय एवं खण्ड विकास अधिकारी खड्?डा प्रहलाद सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

