लालगंज, प्रतापगढ़ 10 दिसंबर (आरएनएस )। रंजिशन मारपीट को लेकर लालगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मनीपुर दीवानी रोड निवासी संदीप सरोज पुत्र कन्धई ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ दिसंबर को दोपहर एक बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। तहरीर में कहा गया है कि गांव के फूल कुमार सरोज पुत्र जंगली व मीरा ने दरवाजे पर पहुंचकर गालीगलौज शुरू किया। मना करने पर आरोपियों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फूल कुमार समेत दो के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

