लालगंज, प्रतापगढ़ 10 दिसंबर (आरएनएस )। लावारिस गोवंश के अचानक कुएं में गिर जाने से हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमनकर्मियों ने मशक्कत कर गोवंश को कुएं से बाहर निकाला। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर गांव में बुधवार को जगदीश पाल के कुएं में अचानक लावारिस गोवंश गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर सांगीपुर से अग्निशमनदस्ता गांव पहुंचा। यूनिट प्रभारी मान सिंह ने बताया कि कुएं में गिरे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोवंश के कुएं मे गिरने से काफी संख्या में ग्रामीणों को भी एकत्रित देखा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

