लालगंज, प्रतापगढ़ 10 दिसंबर (आरएनएस )। नगर पंचायत लालगंज की बाजार में व्यापारियों द्वारा प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा टाउन एरिया की बाजारों में साप्ताहिक बंदी के फरमान को लेकर व्यापारियों की आम सभा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष उदयशंकर दुबे ने व्यापारियों की राय के मुताबिक प्रत्येक रविवार को नगर पंचायत लालगंज की बाजार में साप्ताहिक बंदी किये जाने की घोषणा की। व्यापार मण्डल की ओर से एसडीएम तथा ईओ व प्रभारी निरीक्षक को लिये गये निर्णय की सूचना दी गयी है। बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर डा0 रमाशंकर शुक्ल, देवेन्द्र मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, इंद्रजीत सिंह, डा0 सुनील, अम्बिका प्रसाद मिश्र, एबादुर्रहमान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

