-पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय व आनन्द सेन यादव ने स्व. रामप्यारे यादव पहलवान, स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीडि़त राजू अवस्थी के परिवार को सौंपा सहायता चेक
अयोध्या 10 दिसंबर (आरएनएस )। पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. रामप्यारे यादव पहलवान ,स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीडि़त हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी सहित सभी परिवार को एक एक लाख रुपये का चेक परिवार सहायता हेतु भेजा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिवार को चेक सौपा। पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व रामप्यारे यादव पहलवान, स्व. पंचलाल पाल व कैंसर पीडि़त हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी सहित सभी परिवार को एक एक लाख रुपये का चेक परिवार सहायता हेतु भेजा, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने परिवार को चेक सौपा। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्व. रामप्यारे यादव पहलवान व स्व. पंचलाल पाल जी का निधन हो गया था पूरा समाजवादी परिवार बहुत दुखी था राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त की व परिवारों को एक-एक लाख का चेक भेजा वहीं लक्ष्मण घाट वार्ड के कैंसर पीडि़त हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक लाख का चेक उनको भी भेजा जिससे उनके इलाज में कोई दिक्कत न आए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा आज सरकार न रहते हुए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हर वर्ग की मदद करते हैं अगर समाजवादी की सरकार होती तो इनका इलाज फ्री होता लेकिन मौजूदा सरकार का कोई भी सरकारी लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि हर शोषित, पीडि़त, दुखी के साथ पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है आज मौजूदा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर जनता इनकी जुल्म का हिसाब करेगी, इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, ननकन यादव,राम अजोर यादव,सुरेंद्र पाल, अनिल यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, राजू यादव,आकिब खान,वीरेंद्र गौतम,जगन्नाथ यादव, सुल्तान खान, पंकज शर्मा, अनिल मिश्रा,सफन,ज्ञानेन्द्र शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

