-जनपद में 1555024 मतदाताओं का किया गया डिजिटाइजेशन, 6093 शेष
अयोध्या 10 दिसंबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण- 2026 के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के कुल 1907800 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं। 10 दिसम्बर तक 1555024 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा चुका हैं तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कुल-346683 ए0एस0डी मतदाताओं का चिन्हांकन किया जा चुका है। जनपद में कुल 6093 मतदाताओं के डिजिटाइजेशन किया जाना शेष है जिसे आयोग द्वारा नियत दिनाँक 11.12.2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जनपद में एएसडी मतदाताओं की सूची का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी कराया गया है। जनपद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि अपने-अपने बी.एल.ए. के माध्यम से भी 2003 के मतदाताओं का विवरण बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराने में सहयोग करें ताकि मैपिंग का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत दिनॉक तक पूर्ण किया जा सके। उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि बी0एल0ओ0 और बी0एल0ए0 की बैठक कर ए0एस0डी0 (मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित एवं डबल) मतदाताओं की सूची साझा की जा रही है। जिसे आप लोग भली-भाँति जाँच कर लें यदि कोई मतदाता जो ए0एस0डी0 सूची में सम्मिलित हो परन्तु वास्तव में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत सम्बन्धित मतदेय स्थल पर उपस्थित हो तो उसके बारे में तत्काल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बी0एल0ओ0 को अवगत कराये ताकि रोलबैक करते हुए उस मतदाता के नाम को आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके। यह एक महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय महत्व का कार्य है जिसमें समस्त मतदाताओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सहयोग की अपेक्षा की जाती है। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह अपील की गई की दिनॉक 01.01.2026 को जो अर्ह व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका फार्म 6 घोषणा पत्र के साथ भराया जा रहा है, जिसमें आप सभी सहयोग करें। बैठक में राघवेन्द्र पाण्डेय जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, जे0पी0 यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्री मुस्तफा अली जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी, उमेश उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, विनोद सिंह संयुक्त सचिव सीपीआईएम, रामकरन यादव जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी, अनिल कुमार प्रजापति जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी एवं शिवपाल पाल प्रदेश सचिव, सपा यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

